Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

King ने हैदराबाद में ‘Monopoly Moves Listening Party Tour’ के साथ मचाया धमाल

August 31, 2024

King ने हैदराबाद में ‘Monopoly Moves Listening Party Tour’ के साथ मचाया धमाल

मुंबई: म्यूजिक सेंसेशन किंग ने ‘मोनोपॉली मूव्स लिसनिंग पार्टी टूर’ के लिए हैदराबाद में धमाल मचा दिया। हैदराबाद में बीती रात किंग ने अपने ‘मोनोपॉली मूव्स लिसनिंग पार्टी टूर’ के एक अविस्मरणीय पड़ाव के लिए मंच संभाला, जिससे पूरा शहर झूम उठा।

किंग ने अपने नए ट्रैक ‘डेलुलु डांस’, ‘प्यार हमारा’, ‘वॉरक्री’ को बेजोड़ ऊर्जा के साथ पेश किया, जिससे शहर में उत्साह का माहौल था। नई दिल्ली से निकलकर तेजी से वैश्विक सनसनी बनने वाले किंग ने अपने नवीनतम एल्बम ‘मोनोपॉली मूव्स’ से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसमें रफ़्तार, सीधे मौत, एमसी स्टेन, रागा, कर्मा, सिकंदर कहलों और अभिजय शर्मा जैसे शीर्ष भारतीय हिप-हॉप कलाकारों के साथ सहयोग किया गया है, इस एल्बम का प्रभाव पूरी रात महसूस किया गया।पिछले साल अपने ‘न्यू लाइफ इंडिया टूर’ के दौरान यादगार प्रदर्शन के बाद किंग की यह हैदराबाद की तीसरी यात्रा थी।

किंग के दौरे के उत्साह के साथ, हैदराबाद ने मुंबई में ग्रैंड फिनाले के लिए मंच तैयार कर लिया है। यह रात किंग को पूरे भारत में मिले अविश्वसनीय समर्थन और उत्साह का प्रमाण थी, जिसमें हैदराबाद ने इस उल्लेखनीय यात्रा में अपनी अनूठी चमक जोड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें