Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता में 26 नवंबर को होगा किंग का शानदार कॉन्सर्ट

November 25, 2023

कोलकाता में 26 नवंबर को होगा किंग का शानदार कॉन्सर्ट

मुंबई: जानेमाने गायक किंग का कॉन्सर्ट कोलकाता में 26 नवंबर को होगा। किंग ने हाल ही में अपना बहुप्रतीक्षित अल्बम ‘न्यू लाइफ’ जारी किया है। किंग 26 नवंबर को एक्वाटिका बैंक्वेट रिज़ॉर्ट में टुबॉर्ग ज़ीरो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर द्वारा प्रस्तुत न्यू लाइफ इंडिया टूर के एक भाग के रूप में 26 नवंबर को कोलकाता में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अपने इंडिया टूर में किंग ने हाल ही में बेंगलुरु और जयपुर में 2 हाउसफुल शो दिए।

कोलकाता में परफॉर्मन्स करने के लिए उत्सुक किंग ने कहा, मैं कोलकाता शहर लौटने और वहां अपने फैंस के लिए परफॉर्मन्स करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। भीड़ ने हमेशा गर्मजोशी और एनर्जी के साथ मेरा स्वागत किया है, इसलिए कोलकाता में परफॉर्मन्स करना एक शानदार अनुभव होगा। किंग्सक्लान से मिलने और साथ में कुछ यादगार यादें बनाने के लिए भी उत्सुक हूं।टूर के लिए कैम्पस शूज़ ओजी फैशन पार्टनर होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें