Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kiran Bedi: देश की पहली महिला IPS officer पर बनेंगी बायोपिक, बड़े पर्दे पर दिखेगी Kiran Bedi जबरदस्त कहानी

June 13, 2024

Kiran Bedi: देश की पहली महिला IPS officer पर बनेंगी बायोपिक, बड़े पर्दे पर दिखेगी Kiran Bedi जबरदस्त कहानी

मुंबई : देश की पहली महिला आइपीएस ऑफिसर किरण बेदी पर बायोपिक बनाई जा रही है। भारत की पहली महिला आपीएस आफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाने वाली है। ड्रीम स्लेट पिक्चर्स ने हाल ही में इस बायोपिक का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है, जिसका नाम बेदी : द नेम यू नो’ है। इस फिल्म के जरिए दर्शक किरण बेदी की अनकही कहानी को करीब से देख सकेंगे और जान सकेंगे कि कैसे एक महिला ने पुरुष प्रधान समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। इस बायोपिक में किरण बेदी की जिंदगी के उन हिस्सों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा, जो अबतक कोई नहीं जानता है कि किन चुनौतियों का उन्हें सामना करना पड़ा?आपको बता दे कि उनके माता-पिता से लेकर बाकी चीजें भी बायोपिक में दिखेंगी।

निर्देशक कुशल चावला ने शेयर किया मोशन पोस्टर

फिल्म के निर्देशक कुशल चावला अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह रहा! कुशल चावला की लिखित और निर्देशित डॉ. किरण बेदी के जीवन पर बायोपिक फीचर फिल्म हमारी अनाउंसमेंट है। उम्मीद है आपको मोशन पोस्टर देखने में आनंद आया होगा। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। बने रहें!.

आईपीएस किरण बेदी को कई बार मिला फिल्म बनाने का प्रस्ताव

पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने कहा है कि उन्हें पहले भी कई बार अपने जीवन पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव मिला है, लेकिन अब समय आ गया है कि उनकी कहानी सबके सामने आए। उन्होंने बताया कि निर्देशक कुशाल चावला के साढ़े चार साल की रिसर्च ने उन्हें इस बार हां कहने पर मजबूर कर दिया। किरण बेदी वर्ष 1972 में आईपीएस अधिकारी बनीं। वह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं। 35 सालों तक देश की सेवा करने के बाद उन्होंने 2007 में रिटायरमेन्ट ले लिया। उस समय वह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक के पद पर थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें