Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kiran Rao की ‘लापता लेडीज’ ने IFFM में दर्ज की बड़ी जीत, अपने नाम किया बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड

August 17, 2024

Kiran Rao की ‘लापता लेडीज’ ने IFFM में दर्ज की बड़ी जीत, अपने नाम किया बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड

जिओ स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन की लापता लेडीज जो किरण राव द्वारा डायरेक्टेड है, ने अपने दिलचस्प कहानी और ह्यूमन के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को ऑडियंस से बहुत प्यार मिला है और इसने थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा परफॉर्म किया है। ऐसे में अब इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में फिल्म ने बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीत कर अपना लोहा मनवाया है।

लापता लेडीज़ IFFM में बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीतकर एक बड़ा इंपैक्ट डाल रही है। कहना होगा की यह फ़िल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, इसे हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दिखाया गया था, जो एक और बड़ा माइकस्टोन है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें