मुंबई: ज़ी सिनेमा ने फिल्म ‘किसको था पता’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘किसको था पता’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ज़ी सिनेमा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को रत्ना सिन्हा ने निर्देशित किया है , जो ‘शादी में ज़रूर आना’ और ‘मिडल क्लास लव’ जैसी दिल छू लेने वाली कहानियों के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल खान नज़र आएंगे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कुछ फैसले हमारी ¨ज़दगी को पूरी तरह बदल सकते हैं।
निर्देशक रत्ना सिन्हा ने कहा,‘‘अपनी पिछली फिल्मों में रिश्तों और जज़्बातों को दिखाने के बाद, मैं इस बार रिश्तों की गहराई और उनकी अनिश्चितता को लेकर एक अलग कहानी बताना चाहती थी। ‘किसको था पता’ उन फैसलों की कहानी है, जो हमारी जिंदगी को दिशा देते हैं। इस फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को बेहद पसंद करेंगे। अशनूर कौर ने कहा, ‘‘श्रेया का किरदार निभाना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा। वो एक मजबूत और भावुक लड़की है, जो प्यार और उसे खो देने के दर्द से गुज़र रही है। वो अपने अतीत और भविष्य के बीच उलझी हुई है।
उसकी कहानी खुद को फिर से खोजने की है। ‘किसको था पता’ की कहानी हर उस इंसान से जुड़ती है, जिसने प्यार में मुश्किल फैसले लिए हों। मुझे उम्मीद है कि दर्शक श्रेया की कहानी से जुड़ पाएंगे और इसे महसूस करेंगे। अक्षय ओबेरॉय ने कहा, ‘‘देवांश का किरदार प्यार, दिल टूटने और फिर खड़े होने की कहानी है। इस किरदार की गहराई और उसके सामने खड़े फैसलों ने मुङो बहुत आकर्षित किया। ‘किसको था पता’ एक मॉडर्न लव स्टोरी है, लेकिन इसमें उन जज़्बातों का ज़िक्र है, जो हमेशा दिलों में रहते हैं। यह रिश्तों की उलझनों को दिखाती है।
मुझे यकीन है कि दर्शक देवांश की कहानी को जरूर पसंद करेंगे। आदिल खान ने कहा, ‘‘धैर्य का किरदार निभाना मेरे लिए अलग अनुभव था। वो मस्ती भरा और आज़ाद ख्यालों वाला इंसान है, जिसके कई पहलू हैं। ‘किसको था पता’ की कहानी जिंदगी के कुछ मुश्किल फैसलों और उनके नतीजों के बारे में है। मुझे लगता है कि हर दर्शक इस कहानी में अपनी झलक पाएगा। यह फिल्म हमारे लिए दिल से की गई मेहनत का नतीजा है। ‘किसको था पता’ का प्रीमियर इस क्रिसमस, 25 दिसंबर को ज़ी सिनेमा पर होगा।

