Site icon Dainik Savera Times

KK Menon और Tanuj Virwani स्टारर वेब सिरीज़ मुर्शिद का पोस्टर आउट, 30 अगस्त को Zee5 पर होगी रिलीज़

मुंबई : के के मेनन बॉलीवुड के ऐसे वर्सटाइल एक्टर हैं जिन्हें गैंगस्टर थ्रिलर जॉनर का मास्टर कहा जाता है। इस शैली में उनकी कई वेब सीरीज़ भी हाल में काफी सराही गई है और अब वह अपनी लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर मुर्शिद ज़ी5 पर लेकर आ रहे हैं। जिस्की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज़ 30 अगस्त को ज़ी5 पर रिलीज होगी जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया है। के के मेनन सीरीज़ में गैंगस्टर मुर्शिद का टाइटल रोल निभा रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक बड़ा खतरनाक दिख रहा है। लंबे बाल, काली के साथ थोड़ी सफेद दाढ़ी, बोलती आंखें और हाथ मे पिस्तौल, यह तो वास्तव में किलर है। वहीं तनुज विरवानी सीरीज़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर रहे हैं, पोस्टर में उनका सीरियस लुक बहुत कुछ कह रहा है। लगता है कि मुर्शिद में चोर पुलिस का बड़ा खेल होने वाला है।

मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी अमेज़ॅन की सीरीज़ इनसाइड एज, ऑल्ट बालाजी के कोड एम और ज़ी5 के सबसे सफल शो पॉइज़न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुर्शिद में वह सेकन्ड लीड प्ले कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं कुमार प्रताप नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर की अहम भूमिका निभा रहा हूँ। इसमें मेरे किरदार की एक जर्नी है। यह सफर 90 के दशक से शुरू होता है, मेरे बचपन का किरदार किसी और ने प्ले किया है। मेरा चरित्र 2021 तक ट्रेवल करता है। यह दिखने में ग्रे शेड वाला किरदार लगता है मगर यह काफी पॉज़िटिव रोल है। मैं इस सीरीज और अपने रोल को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज़ और मेरा किरदार लोगों को पसन्द आएगा।”

मुर्शिद एक गैंगस्टर की स्टोरी है, बॉम्बे क्राइम वर्ल्ड का बैक ड्रॉप है। यह काल्पनिक कहानी है मगर इसमें दर्शक 80 और 90 के दशक के बॉम्बे और 2021 तक की मुम्बई की घटनाओं की छाया महसूस कर सकते हैं। 7 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज़ मुर्शिद में के के मेनन, तनुज विरवानी के अलावा जाकिर हुसैन, राजेश श्रृंगारपुरे, अनंग देसाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फैथम पिक्चर्स और प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज़ के लेखक निर्देशक श्रवण तिवारी, निर्माता संदीप पटेल, सचिन बंसल और सह निर्माता दिनेश आर्य (कार्यकारी निर्माता) हैं।
संगीतकार कुणाल करण हैं। मुर्शीद 30 अगस्त को ज़ी5 पर होगी रिलीज़ होगी।

Exit mobile version