Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए ‘द रेलवे मेन’

December 4, 2023

के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए ‘द रेलवे मेन’

मुंबई: प्रशंसित अभिनेता के के मेनन की इच्छा है कि उनकी सीरीज ‘द रेलवे मेन’ ऑस्कर में जाए। उनका मानना है कि इस सीरीज ने भारत को ग्लोबल स्टेज पर गौरवान्वित किया होगा। के के ने कहा, ‘काश ‘द रेलवे मेन’ ऑस्कर में भारत की एंट्री के तौर पर क्वालिफाइड हो सके। यह सीरीज दुनिया को दिखाती है कि एक देश के रूप में हमने उस भयावह रात में क्या झेला था और निस्वार्थ भारतीयों की भावना को भी दिखाती है, जिन्होंने अनगिनत लोगों को मरने से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।’

4-पार्ट वाली यह मिनी सीरीज 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के दौरान सेट की गई है, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। इसका निर्देशन नवोदित निर्देशक शिव रवैल ने किया है।के के मेनन ने कहा, ’यह सीरीज वास्तव में हर ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और दुनिया भर के लोगों को दुर्गम खतरे में हमारे एकजुटता को परिभाषित करने की हकदार है। ‘द रेलवे मेन’ एक ऐसा शो है जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।’

के के मेनन का मानना है कि ‘द रेलवे मेन’ उनके करियर के अब तक का सबसे बेहतरीन कामों में एक है।उन्होंने कहा, ’यह मेरी फिल्मोग्राफी में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। मैं उस प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं जो सीरीज को विश्व स्तर पर पहले ही मिल चुकी है। यह सभी के प्यार की हकदार है।

यह अमर मानवीय भावना को हमारी श्रद्धांजलि है और यह भोपाल के उन सभी गुमनाम नायकों को भी श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान ने उन हजारों लोगों को बचाया जो इस बात से अनजान थे कि हवा में मूक हत्यारे से कैसे लड़ना है।’सीरीज में आर. माधवन, दिव्येंदु और बाबिल खान भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें