Site icon Dainik Savera Times

KK Menon की वेब सीरीज ‘Murshid’ 30 अगस्त को ZEE5 पर होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन की वेबसीरीज मुर्शिद ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 30 अगस्त को रिलीज होगी। केके मेनन इन दिनों अपनी वेब सीरीज मुर्शिद को लेकर चर्चा में हैं। केके मेनन इस सीरीज में गैंगस्टर मुर्शिद का टाइटल रोल निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में उनका लुक बड़ा खतरनाक दिख रहा है, वहीं तनुज विरवानी सीरीज में एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर रहे हैं।

तनुज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये बॉम्बे है मेरी जान, और यहां सरताज-ए-बंबई उर्फ मुर्शिद भाई का सिक्का चलता है। वेब सीरीज ‘मुर्शिद’ 30 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम करेगी। वेब सीरीज ‘मुर्शिद’ में एक एक गैंगस्टर की कहानी को दिखाया जाएगा। सात एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज़ मुर्शिद में केके मेनन, तनुज विरवानी के अलावा जाकिर हुसैन, राजेश श्रृंगारपुरे, अनंग देसाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exit mobile version