Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कॉफी विद करण’: ‘वाइप इट ऑफ़’ विवाद पर पहली बार बोलीं आलिया, बताई पूरी कहानी

November 16, 2023

‘कॉफी विद करण’: ‘वाइप इट ऑफ़’ विवाद पर पहली बार बोलीं आलिया, बताई पूरी कहानी

मुंबई: कॉफी विद करण’ के नवीनतम एपिसोड में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर से जुड़े ‘वाइप इट आॅफ‘ विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।कुछ हफ्ते पहले आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर ने उनसे अपनी लिपस्टिक पोंछने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इससे सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया और इंटरनेट यूजर्स के एक वर्ग ने रणबीर को ‘टॉक्सिक’ पार्टनर तक कह डाला।

हालांकि, अब आलिया ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके पति को लोग जैसा समझते हैं, वह उससे बिल्कुल विपरीत हैं।’उड़ता पंजाब’ की अभिनेत्री ने शो के होस्ट करण जौहर से कहा, ‘मेरे बोलने का तरीका बहुत स्पष्ट है। जब मैं अपने जीवन में किसी भी चीज के बारे में बात करती हूं, तो मैं उस व्यक्ति की नकल करना, किस्से बताना और इसे व्यक्तिगत बनाना पसंद करती हूं। मुझे लगता है बहुत सी चीजें संदर्भ से हटकर चुनी जाती हैं, जो हाल ही में वीडियो के साथ हुआ।

मेरी टीम ने मुझसे कहा, ‘ये कुछ आउट ऑफ़ हैंड जा रहा है।’ मैंने कहा, ठीक है ठीक है जाने दो।‘उन्होंने आगे कहा, ‘तब, मुझे एहसास हुआ कि इस बारे में गंभीर लेख लिखे गए थे कि वह कितना ‘टॉक्सिक आदमी है। मैंने सोचा कि क्या हम गंभीर हैं ? दुनिया में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि एक लाइन थी, जिसे पार कर लिया गया था, लेकिन इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता था।

उन्होंने कहा, ‘जब तक आपकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, कृपया बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में बैठकर शिकायत न करें।‘इस बीच, आलिया ने अपनी पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से भारी सफलता दर्ज की। रणबीर फिलहाल अपनी आगामी गैंगस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की तैयारी कर रहे हैं, जो एक दिसंबर को उनके ‘संजू’ के सह-कलाकार विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से टकराएगी।’कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी प्ज़्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें