Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता रेप-मर्डर: काश! मैं भी लड़का होती…Ayushmann ने कविता के जरिए बयां किया पीड़िता का हाल, देखें वीडियो

August 15, 2024

कोलकाता रेप-मर्डर: काश! मैं भी लड़का होती…Ayushmann ने कविता के जरिए बयां किया पीड़िता का हाल, देखें वीडियो

मुंबई: कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस दर्दनाक मामले के सामने आते ही देशभर में लोगों ने आरोपियों को सख्त सजा और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। फिल्म जगत के लोग भी कोलकाता मामले को लेकर आवाज उठाने में पीछे नहीं हैं। कई फिल्मी सितारों ने भी इस मामले पर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है। आलिया भट्ट से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सितारों ने इस मामले पर आवाज उठाई है और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस मामले पर अपना तरीका अपनाया और खुद लिखी एक कविता शेयर की है। एक्टर की इस कविता ने हर उस शख्स का दिल दहला दिया है जिसने भी ये कविता सुनी।

आयुष्मान ने कविता के जरिए बयां किया पीड़िता का हाल

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हिंदी में यह दर्द भरी कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान ने कहा- ‘मैं भी बिना कुंडी लगाए सो जाता, काश मैं भी लड़का होता। मैं रात भर दोस्तों के साथ भागता-दौड़ता, काश मैं लड़का होता। मैंने सबको कहते सुना है कि लड़की को पढ़ाओ, उसे सशक्त बनाओ और जब वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनी तो मेरी मां ने अपनी आंखों का मोती नहीं खोया होता, काश मैं भी लड़का होता।’

उन्होंने आगे कहा, ‘36 घंटे काम करना मुश्किल हो गया, मेरा बहिष्कार हुआ, मेरे साथ बलात्कार हुआ, मुझे पुरुषों की क्रूरता का सामना करना पड़ा। काश उन पुरुषों में भी कुछ नारी जैसी कोमलता होती। काश मैं लड़का होता। वे कहते हैं कि सीसीटीवी नहीं था, अगर होता भी तो क्या होता। उस पर नजर रखने वाले पुरुष सुरक्षा गार्ड की आंखें कितनी पवित्र होतीं? काश मैं लड़का होता। अगर मैं लड़का होता तो शायद मैं भी आज जिंदा होता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें