Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांद्रा में स्पॉट हुईं Komal Pawaskar, ‘इकाई’ से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट!

May 26, 2026

बांद्रा में स्पॉट हुईं Komal Pawaskar, ‘इकाई’ से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट!

एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री कोमल पावसकर हाल ही में बांद्रा के फार्मर्स कैफे में स्पॉट की गईं, जहां उनका स्टाइलिश और सिंपल लुक चर्चा का विषय बन गया। कोमल जल्द ही फिल्म ‘इकाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता राघव जुयाल के अपोजिट नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन ‘क्वीन फेम’ मशहूर निर्देशक विकास बहल कर रहे हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Komal Pawaskar
Komal Pawaskar

गौरतलब है कि रोमांस और सस्पेंस का दिलचस्प मिश्रण पेश करती इस फिल्म का मुख्य आकर्षण राघव और कोमल के बीच की केमिस्ट्री है, जो कहानी में एक अलग ही भावनात्मक गहराई और ताज़गी जोड़ती है। माना जा रहा है कि जहां राघव अपने अनप्रेडिक्टेबल और मैग्नेटिक अंदाज़ के साथ आते हैं, वहीं कोमल की सहज और नैचुरल मौजूदगी उन्हें स्क्रीन पर तुरंत आकर्षक बनाती है। ऐसे में दोनों मिलकर एक ऐसी केमिस्ट्री बनाते हैं, जो रॉ होने के साथ-साथ विश्वसनीय और ताज़गी से भरपूर है। इस जोड़ी की एक खासियत यह भी है कि यह पारंपरिक नहीं लगती। जिस तरह से दोनों एक-दूसरे को पूरा करते हैं, उसमें एक भावनात्मक ईमानदारी है, और यह कहानी को एक अलग टेक्सचर देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें