Dainik Savera Times

फेयरीटेल से कम नहीं थी Kriti-Pulkit की शादी, देखें एनिवर्सरी कुछ अनदेखे पल

Kriti and Pulkit's Wedding Anniversary

एंटरटेनमेंट डेस्क: जब दो लोग गहरी दोस्ती और सच्चे प्यार के साथ शादी का फैसला करते हैं, तो उनका जश्न भी उनके व्यक्तित्व की पहचान बन जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था बॉलीवुड के द मोस्ट फेवरेट कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी में।

आज जब यह कपल अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है, तो फैंस भी उनकी उस खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली शादी के खास पलों को याद कर रहे हैं। अनोखी रस्मों से लेकर बेहद पर्सनल टच तक, उनकी शादी कई मायनों में अलग और खास रही। आइए एक नज़र डालते हैं उन अनदेखे और अनकन्वेंशनल पलों पर, जिन्होंने उनकी शादी को सच में यादगार बना दिया।

Kriti and Pulkit's Wedding Anniversary
Kriti and Pulkit’s Wedding Anniversary

अलग-अलग स्टाइल में दूल्हा-दुल्हन का लुक

शादी की सबसे चर्चित बातों में से एक थी दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट्स का खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट। जहां अक्सर कपल मैचिंग या कोऑर्डिनेटेड कलर्स चुनते हैं, वहीं कृति और पुलकित ने अपनी-अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से आउटफिट्स चुने थे। जहाँ कृति ने सॉफ्ट और ड्रीमी पेस्टल टोन वाला ब्राइडल लुक अपनाया, जो बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल था, वहीं पुलकित ने गहरे और रिच कलर पैलेट का चुनाव किया था, जिसने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया था। दोनों के अलग-अलग लुक्स ने मिलकर एक शानदार विजुअल कॉन्ट्रास्ट बनाया था, जो उनके व्यक्तित्व को सेलिब्रेट कर रहा था।

हल्दी सेरेमनी का अनोखा अंदाज़

हल्दी की रस्म आमतौर पर पीले रंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है, लेकिन इस कपल ने इसमें भी एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया। पारंपरिक तरीके से हटकर उनकी हल्दी सेरेमनी भी बेहद खास थी, जिसमें हल्दी की जगह दोनों ने मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल का उबटन का चुनाव किया था। इस रस्म में उनके दोस्तों और परिवार के लोगों ने खुलकर हिस्सा लिया था, जिससे माहौल बेहद हल्का-फुल्का और खुशियों से भरा बन पड़ा था। यह रस्म किसी औपचारिक कार्यक्रम से ज्यादा एक प्यारे और यादगार गेट-टुगेदर जैसी लग रही थी।

Kriti and Pulkit’s Wedding Anniversary

रस्मों में कल्चर और पर्सनल टच का मेल

हालांकि कपल ने मॉडर्न आइडियाज़ को अपनाया, लेकिन उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भी पूरी तरह सम्मान दिया। शादी की कई रस्मों में उन्होंने पर्सनल एलिमेंट्स जोड़े, जो उनके रिश्ते और सफर को दर्शाते थे। विशेष रूप से अपनी माँ की चुनरी को कृति ने अपनी शादी के लिए चुना था, जिसने उनके इस खास पल को और खास बना दिया था। इसी के साथ दिल से बोले गए वचनों और कुछ खास प्रतीकात्मक पलों ने इन रस्मों को और भी भावनात्मक और सच्चा बना दिया था।

ज्वेलरी और ग्रूम स्टाइलिंग में अलग एक्सपेरिमेंट

कृति की ब्राइडल ज्वेलरी भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने भारी-भरकम और कई लेयर्स वाले पारंपरिक गहनों की बजाय उन्होंने ऐसा ज्वेलरी सेट चुना, जो उनके लुक को निखारता था लेकिन उसे ओवरपावर नहीं करता था। इससे उनका नैचुरल ग्लो और आउटफिट दोनों खूबसूरती से उभरकर सामने आ गए थे। दूसरी तरफ पुलकित ने भी ग्रूम स्टाइलिंग में अपना अलग अंदाज़ दिखाया था। उनके एक्सेसरीज़ और ग्रूमिंग डिटेल्स ने यह साबित किया कि आज के मॉडर्न ग्रूम भी फैशन के साथ उतना ही एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं जितना ब्राइड्स।

Kriti and Pulkit’s Wedding Anniversary

मां के साथ भावुक पल

शादी के सबसे भावुक पलों में से कुछ वे थे, जब कृति और पुलकित अपनी-अपनी माताओं के साथ नजर आए। तस्वीरों और वीडियोज़ में मां के साथ गले लगते हुए, मुस्कुराते हुए और आशीर्वाद लेते हुए जो पल कैद हुए, उन्होंने सभी को यह याद दिलाया कि शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होती, बल्कि दो परिवारों के प्यार और आशीर्वाद का भी उत्सव होती है।

करीबी दोस्तों और परिवार के साथ इंटिमेट सेलिब्रेशन

जहां कई सेलेब्रिटी शादियां भव्य गेस्ट लिस्ट के लिए जानी जाती हैं, वहीं कृति और पुलकित ने अपनी शादी को छोटा और बेहद पर्सनल रखा था। सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार को ही इस खास मौके का हिस्सा बनाया गया था। इस इंटिमेट माहौल ने कपल को अपने प्रियजनों के साथ हर पल को खुलकर जीने का मौका दिया था, फिर चाहे वह शादी की रस्में हों या आफ्टर-पार्टी के खुशहाल पल।

आज दो साल बाद भी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी अपनी सादगी, सच्चाई और खास अंदाज़ के लिए याद की जाती है। परंपरा और इंडिविजुअलिटी के खूबसूरत मेल के साथ उन्होंने ऐसा जश्न रचा, जो बिल्कुल उनकी तरह ही अनोखा और दिल से जुड़ा हुआ था।

उनकी शादी सिर्फ खूबसूरत आउटफिट्स या शानदार सजावट तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह प्यार, परिवार और अपने तरीके से परंपराओं को जीने का एक खूबसूरत उदाहरण थी। उनकी दूसरी एनिवर्सरी पर यह कहानी फिर याद दिलाती है कि सबसे खास शादियां वही होती हैं, जो दिल से की जाती हैं।

Exit mobile version