Site icon Dainik Savera Times

Kriti Sanon को फिल्म ‘मिमी’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, कहा-पहले कभी ऐसा महसूस किया

नई दिल्ली : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आज यहां राष्ट्रीय राजधानी में आयोजन किया गया, जिसमें सिनेमा में अपने विशिष्ट काम के लिए विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली कई हस्तियों ने भाग लिया। पुरस्कार समारोह में आलिया भट्ट,कृति सेनन सहित कई अभिनेता और अभिनेत्री ने भाग लिया। आलिया की तरह कृति सेनन भी क्रीम कलर की साड़ी पहने पुरस्कार लेने पहुंचीं।

कृति ने फिल्म ‘मिमी’ में अपने प्रदर्शन के लिए आलिया के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। इस फिल्म में उन्होंने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने रेड कार्पेट पर कहा कि वह इस तरह की स्तरीय भूमिका निभाने में सक्षम होने के लिए धन्य और भाग्यशाली महसूस करती हैं। यह बहुत खास पल है, खासकर मिमी के लिए और मेरे माता-पिता भी यहां मुझे देख रहे थे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कृति सैनन ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी ऐसा महसूस किया है।”

Exit mobile version