Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर ने की शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

January 11, 2026

उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर ने की शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Nupur Marriage Ceremony Video Viral: उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने शादी की है। शादी से पहले उनके संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शनिवार रात सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें नूपुर सेनन सफेद रंग की क्रिश्चियन ब्राइड ड्रेस में नजर आईं। इन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी की है। इस दौरान नूपुर और स्टेबिन बेन को साथ में वेडिंग केक काटते हुए देखा गया। इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों ने जमकर तालियां बजाईं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

बहन को दुल्हन बनते देख भावुक हुईं कृति सेनन
अपनी छोटी बहन को दुल्हन के रूप में देखकर कृति सेनन काफी इमोशनल हो गईं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कृति की आंखें नम हो गई थीं। इस खास पल में कृति के साथ परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद थे।

 

बहन की शादी में ब्राइड मेड बनीं कृति सेनन
क्रिश्चियन शादी की परंपरा में ब्राइड मेड का बहुत खास रोल होता है। वायरल वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन नूपुर के लिए ब्राइड मेड की भूमिका निभाती नजर आईं। ब्राइड मेड का काम दुल्हन को हर छोटे-बड़े काम में सपोर्ट करना होता है। कृति ने भी अपनी बहन के लिए यह जिम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाई। शादी के फंक्शन्स में कृति सेनन का लुक काफी एलीगेंट और ग्रेसफुल नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 11 तारीख को नूपुर और स्टेबिन की शादी का एक और फंक्शन होने वाला है। ऐसे में फैंस को और भी शानदार तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल सकते हैं।

 

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं नूपुर सेनन
नूपुर सेनन भी अपनी बहन कृति की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2019 में अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम ‘फिलहाल’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘फिलहाल 2’ में भी नजर आईं।

 

वेब सीरीज और साउथ फिल्मों का किया रुख
हालांकि नूपुर को अभी तक हिंदी फिल्मों में ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज और साउथ फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2023 में नूपुर वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने रवि तेजा की साउथ फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में बतौर हीरोइन काम किया।

 

जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी नूपुर
नूपुर सेनन जल्द ही फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट अभिनय करती दिखेंगी।

 

अभिनय के साथ बिजनेस में भी आगे हैं नूपुर
एक्टिंग के अलावा नूपुर सेनन एक बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर एक फैशन ब्रांड शुरू किया है, जो तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः कड़ाके की सर्दी से जमी डल झील, आग जलाकर पानी को पिघलाते दिखे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें