Site icon Dainik Savera Times

खेसारी लाल यादव को लेकर फिल्म बनायेंगे कुलदीप श्रीवास्तव

मुंबई: सबरंग फिल्म अवार्ड के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहतरीन फिल्म बन रही है और हमरा मकसद एक सार्थक सिनेमा बनाने का है । फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर होगा जिसके लिए तैयारियां जारी है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी पराग पाटिल के कंधे पर हैं, पराग पाटिल फिल्म के कहानी पर जोर शोर से काम कर रहे है।

कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि खेसारी लाल आज के दिनों में भोजपुरी सिल्वर स्क्रीन के सबसे बड़े स्टार हैं और सबसे ज्यादा प्रॉमिसिंग एक्टर भी हैं जिनको लेकर हम यह फिल्म बना रहे हैं। हमारी फिल्म की कहानी के केंद्र में खेसारी लाल यादव की भूमिका होगी। फिल्म को हम लोग बड़े स्केल पर शूट करने वाले हैं और फिर आगे की योजना भी हम आपसे शेयर करेंगे। अभी इतना कहना है कि सबरंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर से बेहद उम्दा फिल्म लेकर हम आने वाले हैं।

Exit mobile version