Lambodara 2.0: असली ह्यूमनॉइड रोबोट जिया और एक डिजिटल चैलेंज के साथ यह पैन इंडिया थ्रिलर कन्नड़ और हिंदी में दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
इंडियन सिनेमा में अलग तरह की कहानी पेश करने की राह पर चलते हुए बॉलीवुड के जाने माने विजनरी प्रोड्यूसर महावीर जैन अपने बैनर महावीर जैन फिल्म्स के तले कन्नड़ साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म ‘लंबोदरा 2.0’ को प्रेजेंट कर रहे हैं। कन्नड़ और हिंदी जैसी दो भाषाओं में 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म को सिंपल सुनी ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म के इर्द-गिर्द बनी उत्सुकता को एक नए लेवल पर लेकर जाते हुए मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशल ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में एक ऐसी दुनिया की झलक देखने मिलती है जिसमें टैक्नोलॉजी इंसानी भावनाओं को समझने से लेकर उसे मॉनिटर करने और उसमें मास्टर करने की कोशिश करता है।
टीम ने ट्रेलर के साथ एक खास कैप्शन भी शेयर किया है, “‘लंबोदरा 2.0’ एक साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर है।
क्या भारत दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन पाएगा?
देश का सबसे खुशहाल इंसान कौन होगा?
और आखिर हमें सच्ची खुशी किस चीज से मिलती है?
‘हैप्पीनेस लोडिंग…’
फिल्म 13 नवंबर को कन्नड़ और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मूवी – लंबोदरा 2.0
स्टारिंग – अनिल शेट्टी
डायरेक्टर – सिंपल सुनी”
मास प्रोडक्शन के बैनर तले बनी और महावीर जैन फिल्म्स की ओर से प्रेजेंट की जा रही फिल्म ‘लंबोदरा 2.0’ 20 नवंबर 2026 को कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

