Site icon Dainik Savera Times

दिवंगत पंजाबी गायक Rajveer Jawanda की फिल्म ‘यमला’ होगी जल्द रिलीज़, परिवार ने की घोषणा

चंडीगढ़: पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के दिवंगत गायक राजवीर जवंदा अब अपने फैंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे। उनकी फिल्म ‘यमला’ की रिलीज़ की तैयारी उनके परिवार ने शुरू कर दी है। यह कदम राजवीर जवंदा के परिवार द्वारा उनकी कला को हमेशा जीवित रखने की एक भावनात्मक पहल है।

परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है। राजवीर की कला को जीवित रखने के इस सफर में, हम उनकी फिल्म ‘यमला’ को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ये भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, UP-बिहार सहित 7 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

‘यमला’ की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी और इसे राकेश मेहता ने निर्देशित किया है। फिल्म में राजवीर जवंदा के अलावा सान्वी धीमान, गुरप्रीत घुग्गी, हरबी संघा, रघवीर बोली और नवनीत कौर ढिल्लों भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण बेली सिंह कक्कड़ ने किया है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर समेत कई लोकेशन्स पर हुई थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में बवाल: कांग्रेस और BJP पार्षदों में हुई हाथापाई

राजवीर जवंदा का दुखद निधन

27 सितंबर को राजवीर जवंदा अपनी बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी पिंजौर के पास एक बुलफाइट से बचते हुए उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे 11 दिनों तक मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे और 12वें दिन 35 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

परिवार का कहना है कि उनकी कला हमेशा जीवित रहेगी और इसी भावना के तहत उन्होंने ‘यमला’ को रिलीज़ करने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हम राजवीर की कला के ज़रिए इस फिल्म को ज़िंदा रखेंगे। जल्द ही यह यमला आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।”

Exit mobile version