Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर रामायण शो के लक्ष्मण ने आदिपुरुष ट्रेलर पर जताई निराशा, कहा- ऐसा कब हुआ ?

May 10, 2023

मशहूर रामायण शो के लक्ष्मण ने आदिपुरुष ट्रेलर पर जताई निराशा, कहा- ऐसा कब हुआ ?

टीवी का मशहूर धारावाहिक शो ‘रामायण ‘ के लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लेहरी ने आदिपुरुष ट्रेलर को देख निराशा जताई है। हाल ही में प्रभास की फिल्म आदिपुरष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे देख रामायण के लक्ष्मण ने निराशा जताते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि आदिपुरुष ट्रेलर में कुछ सीन्स सही नहीं है जिससे दर्शको की भावनाओ को ठेस पहुंची है।

बता दें फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर अल्ट्रा वीएफएक्स और थ्रीडी इफेक्ट्स की वजह से काफी चर्चा में है, और दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। पर कुछ लोगों ने इस ट्रेलर को देखकर अल्ट्रा मोर्डर्न कहा और कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है। बातचीत में सुनील लेहरी ने कहा है कि मै समझता हूँ की आजकल के मॉडर्न ज़माने में सब कुछ मॉडर्न ही पसंद किया जाता है,लेकिन जब बात रामायण की है तो उसके ट्रेडिशनल चार्म को खराब कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस ट्रेलर में श्री राम हनुमान जी के ऊपर बैठ कर तीर चला रहे हैं।

हालांकि रामायण में तो ऐसा तो कुछ हुआ ही नहीं था। हनुमान जी के आग्रह करने पर ही लक्ष्मण जी उनके कंधे पर बैठे थे। सुनील का कहना है कि मै कुछ इसके किरदारों की कॉस्टमिन्ग से भी निराश हूँ। श्री राम को बनवास के समय भी राजा बने दिखाया गया है। उन्हें भगवा रंग के कपड़ों में नहीं दिखाया है। इस ट्रेलर ने हमारे ट्रेडिशनल कल्चर को भी बदल कर रख दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें