Site icon Dainik Savera Times

एक्ट्रेस लीजा मलिक ने अपने फिटनेस सीक्रेट्स का किया खुलासा

मुंबई: एक्ट्रेस और सिंगर लीजा मलिक रोजाना वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपने फिटनेस गोल्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपने सीक्रेट्स का भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, “लाइफस्टाइल को मेनटेंन रखने के लिए मैंने हमेशा घर का बना सादा संतुलित भोजन खाना पसंद किया। मैं कभी भी दुबले होने में विश्वास नहीं रखती।”

लिजा ने ‘तोरबाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘कॉमेडी क्लासेस’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘भाग बकूल भाग’ जैसे टीवी शो में काम किया।एक्टिव और फिट रहने के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, “मैं अपने दिन की शुरूआत शहद नींबू वाले गुनगुने पानी के साथ करती हूं, फिर ताजा जूस लेती हूं। मैंने चावल की जगह दलिया या ब्राउन राइस और सामान्य गेहूं के आटे को मल्टीग्रेन आटे से बदल दिया है। मैंने पाया है कि दिन में 4 बार भोजन करना और समय पर सोना हमेशा हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए मैं सभी को हेल्दी खाने की सलाह दूंगी और कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए या आहार में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहिए।”

Exit mobile version