Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणवीर सिंह धमकी मामले में हैरी बॉक्सर के खिलाफ Loc जारी, मांगी थी 20 करोड़ रुपये की फिरौती

February 21, 2026

रणवीर सिंह धमकी मामले में हैरी बॉक्सर के खिलाफ Loc जारी, मांगी थी 20 करोड़ रुपये की फिरौती

एंटरटेनमेंट डेस्क: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा कदम उठाते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजा गया था। इस वॉयस नोट में भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने इस वॉयस मैसेज को जांच के लिए पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को भेजा था, जहां से आवाज की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरा वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था। इस मामले में तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि अभिनेता को 10 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी भी मिली थी, लेकिन बाद में दर्ज एफआईआर में 20 करोड़ रुपये की मांग का जिक्र किया गया।

बताया जा रहा है कि 2 फरवरी को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस नोट मिला। इसके बाद 17 फरवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर के मुताबिक, हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को कई बार धमकी भरे फोन किए और बड़ी रकम की मांग की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पंजाब और हरियाणा पुलिस से यह पुष्टि हो गई कि वॉयस नोट में सुनाई दे रही आवाज हैरी बॉक्सर की ही है, तब औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Video: पूरी दुनिया इस Baby Monkey के प्यार में क्यों पड़ गई? Punch की दिल छू लेने वाली कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें