Site icon Dainik Savera Times

Sanjay Dutt के जन्मदिन पर फिल्म ‘Double iSmart’ का लुक हुआ रिलीज

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की आने वाली फिल्म डबल इस्मार्ट से उनका लुक रिलीज हो गया है। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फिल्मकार जगन्नाथ पुरी फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ का सीक्वल ‘डबल इस्मार्ट’ बना रहे हैं। इस फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। पोस्टर में संजय दत्त सिगार जलाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर सीरियस लुक है। कानों में बाली और माथे के बायीं तरफ टैटू बना है। इस फिल्म में राम पोथिनेनी की मुख्य भूमिका है।

फिल्म से अपने लुक के पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने पुरी जगन्नाथ के साथ काम करने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘निर्देशक #पुरी जगन्नाथ जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद @राम पोथिनेनी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर #डबल इस्मार्ट में #बिगबुलका किरदार निभाकर खुशी हुई। इस अति-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहा हूं। ‘डबल इस्मार्ट’ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

Exit mobile version