
मुंबई : इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ आज से पंद्रह साल पहले आई थी और दर्शकों पर इसका जबरदस्त असर देखने मिला था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मीरा पंडित का किरदार निभाया था, जो फिल्म की सफलता का अहम कारण बनकर सामने आया था। उनका किरदार मॉडर्न था और आज भी महिलाओं को प्रेरित करता है। ऐसे समय में जब बॉलीवुड में फीमेल किरदारों को अक्सर असहाय या सिर्फ पुरुषों की इच्छा की वस्तु के रूप में दिखाया जाता था, तब मीरा पंडित का किरदार अलग था।बता दें कि मीरा का किरदार सिर्फ एक प्रेमिका का नहीं था; बल्कि वह मजबूत मूल्यों वाली एक कैरियर पर फोकस करने वाली महिला का भी किरदार था। मीरा ने अपने रिश्ते से पहले अपने करियर को प्राथमिकता देने का जो फैसला लिया, उससे कई महिलाओं ने कनेक्शन महसूस किया, जिन्हें इसी तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
फ्रेस्को आर्टिस्ट के रूप में मीरा का काम अनोखा और अलग था। उसके करियर के चुनाव सिर्फ कहानी का एक हिस्सा नहीं था बल्कि उसकी खुद की पहचान को उसने दर्शाया था। इसमें एक ऐसी महिला को दिखाया गया है जो अपने आर्ट के लिए कमिटेड है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी चीज को छोड़ने के लिए तैयार है।
‘लव आज कल’ में वह दौर दिखाया गया है, जब प्यार जल्दी होता था और टेक्नोलॉजी के साथ बदलता है। लेकिन, मीरा का जीवन और प्यार को संभालने का तरीका नया था। फिल्म में मीरा एक ऐसी महिला है, जिसमें मॉडर्न रिलेशनशिप्स की चुनौतियों को बेहद खूबसूरती और समझदारी के साथ संभाला है। कहना होगा की दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार को बहुत ही आकर्षक तरीके से पेश किया है। मीरा के किरदार ने सामाजिक मानदंडों के उलट जाकर दिखाया है कि कैसे महिलाएं भावनात्मक होने के साथ ही व्यावहारिक भी हो सकती हैं।
मीरा आज भी लोगों के बीच मौजूद है क्योंकि लोग उससे आज भी कनेक्टेड महसूस करते हैं। वह परफेक्ट नहीं थीं; उसमें भी खामियाँ थीं और उसने भी गलतियाँ कीं, लेकिन उसने उनसे सीखा और आगे बढ़ीं। ‘लव आज कल’ में मीरा पंडित के रूप में दीपिका पादुकोण की भूमिका ने सशक्तिकरण का एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने बॉलीवुड में मजबूत और ज्यादा कॉम्प्लेक्स फीमेल किरदार के लिए रास्ता बनाने में मदद की। दीपिका की मीरा की भूमिका ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि 15 साल बाद भी वे उससे कनेक्टेड हैं। मीरा की कहानी ने लोगों को याद दिलाया कि खुद पर और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना ठीक है, और प्यार के साथ करियर भी अहम हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...