Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Loveyapa Trailer: जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

January 11, 2025

Loveyapa Trailer: जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Loveyapa Trailer : बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘लवयापा’ ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है।

मेकर्स ने अब ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान और खुशी कपूर के एक मजेदार सीन से होती है, जिसमें एक यंग कपल की कहानी दिखाई गई है। उनकी जिंदगी तब एक-दूसरे के सामने खुल जाती है जब वे अपने मोबाइल फोन आपस में बदल लेते हैं।

यहीं से असली मजा और ड्रामा शुरू होता है। जब छुपे हुए राज़ सामने आते हैं, तो ट्रेलर इस तरह से आज की जेनरेशन के रिश्तों को एक नए नजरिए से दिखाता है। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म ‘लवयापा’ 07 फरवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें