Site icon Dainik Savera Times

दमदार कहानी और नए चेहरों पर Love Ranjan का भरोसा, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से लौटेगा पुराना अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय सिनेमा नई एनर्जी को उत्साह के साथ महसूस कर रहा है, क्योंकि इंडस्ट्री में कई नए चेहरे अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए तैयार हैं। इस खास पल को लीड करते हुए लव फिल्म्स अपनी अपकमिंग यूथफुल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार लेकर आ रहा है।

डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है और वे इसके साथ छह यंग और नए एक्टर्स जैसे अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म देशभर में 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें दर्शक लाइट हार्टेड मॉडर्न लव, फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप से रूबरू होंगे।

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में उसके जबरदस्त ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ट्रेलर को हर तरफ से शानदार रिस्पांस मिल रहा है और दर्शन उसमें नजर आ रही जिंदादिली, तीखी बातचीत और रिलेटेबल टोन की तारीफ कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने कुछ ऐसे विजनरी फिल्म मेकर्स को देखा है, जिन्होंने सेफ गेम ना खेलते हुए बिना वक्त गंवाए बने-बनाए कम्फर्ट ज़ोन को दरकिनार करते हुए रॉ एनर्जी पर दांव लगाना पसंद किया है। फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर लव रंजन हमेशा से इस विचार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।

पावरहाउस प्रोड्यूसर बनने से पहले लव रंजन ने महसूस किया था कि एक आउटसाइडर होना कैसा लगता है, जो इंडस्ट्री में आना चाहता है। देखा हाय तो यह उनका एक ऐसी इमोशन है जिसे उन्होंने अक्सर अपने शब्दों में सबसे अच्छे तरीके से बयां किया है। ऐसे में फिल्ममेकर ने इसके बारे में बात करते हुए कहा है, “यह बहुत सिंपल बात है। अगर कोई मौका ही नहीं देगा, तो नए स्टार्स और डायरेक्टर्स कैसे बनेंगे? जब मैं इस शहर में किसी को नहीं जानता था, तब लोगों ने मुझ पर भरोसा करके मुझे मौका दिया था।

नए टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए आपको भी दूसरों को मौका देना होगा। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि नए लोगों के साथ काम क्यों करना है, तो मेरा जवाब होता है, क्यों नहीं? कहानियों में नए कलाकारों को देखना अच्छा लगता है, क्योंकि उनके साथ कोई पुरानी छवि या बोझ नहीं होता और वे कहानी की स्क्रिप्ट और उसके बहाव के हिसाब से आगे बढ़ते हैं।”

उनकी यह सोच उनके पूरे करियर का खास हिस्सा रही है। इसकी शुरुआत ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ हुई थी, जब फिल्ममेकर ने कई नए चेहरों को इंडस्ट्री में इंटर होने का मौका देते हुए हलचल पैदा कर दी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपना दम दिखाया था और इस तरह से फिल्म में मौजूद सभी नए एक्टर्स रातोंरात घर-घर में पहचाने जाने वाले चेहरे बन गए।

इस तरह से फिल्म ने साबित कर दिया कि जब नए चेहरे सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं, तब ऐसा नहीं लगता कि कोई स्टार किसी किरदार को पर्दे पर उतार रहा है बल्कि यह लगता है कि कोई सच्चा किरदार उसकी कहानी को पेश कर रहा है।

स्टारडम से ज्यादा सिनेमा में जब भी असली कहानियों और किरदारों को अहमियत दी गई है, तब हमें ऐसा कमाल देखने को मिला है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुद रणवीर सिंह स्टारर ‘बैंड बाजा बारात’ है, जिसने एक्टर को दर्शकों के बीच पेश किया और शादी का काम करने वाले एक बिजनेस को यादगार सिनेमाई जश्न में देखते ही देखते बदल दिया।

वहीं, दूसरी तरफ ‘विकी डोनर’ में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने एक अलग और अनोखी कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाई थी, जो हिट बनकर सामने आई। जबकि, ‘प्यार का पंचनामा’ ने कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु और नुसरत भरूचा को बड़ी पहचान दिलाई।

वहीं, हाल की फिल्मों की बात करें तो ‘12वीं फेल’, जिसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर नजर आए, और ‘लापता लेडीज’, जिसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने काम किया, ने भी दिखाया कि आम जिंदगी से जुड़ी कहानियों और बिना किसी बनावटी छवि वाले एक्टर्स के मेल के जरिए दर्शक खुद को पर्दे पर महसूस कर पाते हैं। जब सबसे पहले कहानी होती है और कलाकारों बिना किसी पहले से बनी इमेज के आते हैं तब दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव बिना वक्त गंवाए तुरंत बन जाता है और वह लंबे समय तक बना रहता है।

अब, लव रंजन ने एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म पहला प्यार दूसरी बार के लिए इस फिलॉस्फी को अपनाया है। अनुज सैनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे 6 नए चेहरे बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। फिल्म की कहानी पहले प्यार, पुराने क्रश और रिलेशनशिप में नजर आने वाले रेड फ्लैग्स के इशारों से जुड़ी उलझनों को दिखाती है।

ऐसे में इस लाइट हार्टेड यांग एनर्जी से भरपूर फिल्म की पूरी जिम्मेदारी नए कलाकारों की सहज अदाकारी पर टिकी हुई है। इस तरह से लव रंजन छह नए कलाकारों को मौका देकर केवल एक और फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा की अगली पीढ़ी को तैयार करने में भी अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं। और अगर बीते वक्त को याद करें तो, फिल्म मेकर जब भी नए टैलेंट पर दांव लगाते हैं, तब दर्शकों को उसका सबसे अच्छा नतीजा देखने मिलता है।

लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को -प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version