Site icon Dainik Savera Times

कला कार्यक्रम ‘वरुणा’ की सफलता से उत्साहित हैं लव सिन्हा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा कला कार्यक्रम ‘वरुणा’ की सफलता से उत्साहित हैं।लव सिन्हा का ‘हाउस ऑफ क्रिएटिविटी’ कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। कला के प्रति अपने प्रेम की वजस से उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन से ठीक पहले अपने माता-पिता शत्रुध्न सिन्हा-पूनम सिन्हा की सालगिरह पर ‘हाउस ऑफ क्रिएटिविटी’ की शुरुआत की।

इसके तहत हाल ही में कार्यक्रम ‘वरुणा’ का आयोजन किया था जो काफी सफल रहा। बरसात की थीम पर आधारित कला और जवेलेरी डिजाइन पेश करने वाला यह कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर तक चला। इस कार्यक्रम में लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, कुश सिन्हा, पूनम सिन्हा, गदर 2 फेम उत्कर्ष शर्मा और नेहा कांडधारी जैसे कलाकार शामिल हुए।

कार्यक्रम की सफलता के बारे में लव सिन्हा ने कहा,मैं उन सभी लोगों का बेहद आभारी हूं जिन्होंने हमारी इस खास पहल के लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित किया। मुझे खुशी है कि कलाकार समुदाय, समकालीन कला को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए एक साथ आए। मेरे परिवार की उपस्थिति और मेरे प्रिय मित्र उत्कर्ष ने इसे यादगार बना दिया। मैं इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए में सभी का आभारी हूं। मेरा लक्ष्य अगली बार इसे और भी बड़ा बनाना है।

Exit mobile version