Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

माधवन ने अजय देवगन को बताया बॉलीवुड का रियल सिंघम, अपकमिंग फिल्म शैतान में एक साथ आएंगे नजर

February 23, 2024

माधवन ने अजय देवगन को बताया बॉलीवुड का रियल सिंघम, अपकमिंग फिल्म शैतान में एक साथ आएंगे नजर

मुंबई: अपकमिंग फिल्म शैतान में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ एक्टर आर. माधवन भी नजर आएंगे। माधवन ने अपने को स्टार को फिल्म इंडस्ट्री का असली सिंघम कहा है। द रेलवे मेन अभिनेता ने अजय के नि:स्वार्थ स्वभाव की सराहना की और कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं, लेकिन अजय के साथ काम करने के बाद उनके लिए सम्मान और बढ़ गया।

आर. माधवन ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में काफी समय से हूं और मैं अजय सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जिस तरह से वह अपने किरदारों को सूक्ष्मता से निभाते हैं। मैं सबसे ज्यादा उनके समर्पण भाव के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।‘ शैतान में माधवन ने मुख्य किरदार निभाया है जो फिल्म में अजय की ऑन-स्क्रीन बेटी को काले जादू से नियंत्रित करता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां तक कि हमारी फिल्म के टीजर और ट्रेलर को डिजाइन करते समय भी उन्होंने मेरे किरदार को महत्व दिया। वह सही मायने में हमारी इंडस्ट्री के असली सिंघम हैं।‘ शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर. माधवन लीड रोल नजर आंएगे। फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यह एक फैमिली ड्रामा है जिसमें अजय देवगन की बेटी को आर. माधवन अपने वश में कर लेते हैं।

फिल्म के ट्रेलर में बेहतर डायलॉग डिलीवरी देखी जा सकती है। एक्टर आर. माधवन को इसमें कुछ अलग करते हुए देखा जा सकता है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें