Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नार्वे में डुओ अवॉर्ड से सम्मानित हुए मधुर भंडारकर, जताई खुशी

September 15, 2023

नार्वे में डुओ अवॉर्ड से सम्मानित हुए मधुर भंडारकर, जताई खुशी

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार मधुर भंडारकर को नार्वे में डुओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मधुर भंडारकर को सिनेमा में उनके योगदान के लिए नॉर्वे में सम्मानित किया गया है। मधुर भंडारकर को उनकी फिल्म बबली बाउंसर और इंडिया लॉकडाउन के लिए यह सम्मान मिला है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुए फिल्म फेस्टिवल में मधुर भंडारकर को डुओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मधुर भंडारकर ने कहा, मेरी दोनों फिल्में फेस्टिवल में दिखाई गयीं। अवॉर्ड भी मिला। इस अवॉर्ड को मैं पूरी टीम को मैं समर्पित करता हूं। विदेशों में हमारी इंडियन फिल्मों के कद में लगातार इजाफा हो रहा है। ओस्लो में एशिया के कई मुल्कों के लोग मिले।खुशी हुई कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मिडिल ईस्ट के लोगों में इंडियन फिल्मों को लेकर अलग क्रेज है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें