Site icon Dainik Savera Times

सादगी में दिखा Madhuri Dixit का शाही अंदाज, इस ग्रीन साड़ी की कीमत ने खींचा फैंस का ध्यान

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से वे न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके कई फिल्मी लुक्स आज भी लोगों के बीच ट्रेंड सेट करते हैं।

हाल ही में सामने आई उनकी एक तस्वीर में वह हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनका यह सॉफ्ट और ग्रेसफुल अंदाज खासकर शादी और त्योहारों के सीजन के लिए एक परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन माना जा रहा है, जिसे हर उम्र की महिलाएं आसानी से अपना सकती हैं।

साड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर Jayanti Reddy की डिजाइन की हुई ग्रीन साड़ी पहनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साड़ी की कीमत करीब 1.39 लाख रुपये बताई जा रही है। साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई और पारंपरिक जरदोजी वर्क इसे खास बनाते हैं।

साड़ी का सिल्क फैब्रिक और उसकी चौड़ी बॉर्डर लुक को एक रॉयल टच देते हैं। बॉर्डर पर की गई डिटेलिंग ब्लाउज तक सुंदर तरीके से मेल खाती है, जिससे पूरा आउटफिट संतुलित और आकर्षक दिखता है। यह साड़ी ब्राइडल फंक्शन्स के लिए भी एक शानदार विकल्प हो सकती है।

ग्रीन साड़ी ने जीता फैंस का दिल

बता दें कि स्टाइलिंग में माधुरी ने मिनिमल अप्रोच अपनाई। उन्होंने हैवी नेकलेस की बजाय ग्रीन टोन वाले स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने, जो साड़ी के साथ अच्छे से मैच कर रहे थे। साथ ही हल्की रिंग, चूड़ियां और घड़ी के जरिए उन्होंने लुक को सादगी के साथ पूरा किया।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आई लुक चुना, जिसमें ब्राउन और ब्लैक शेड्स का हल्का ब्लेंड देखने को मिला। सॉफ्ट चीक्स और बेरी रेड लिप्स ने उनके पूरे लुक में एक संतुलित ग्लैमर जोड़ा बिना साड़ी की खूबसूरती से ध्यान हटाए।

ये भी पढ़ें :

Exit mobile version