Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जानिए किस दिन होगा रिलीज़

February 19, 2024

Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जानिए किस दिन होगा रिलीज़

Maharani Season 3 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हुमा की वेब सीरीज ‘महारानी’ के दोनों सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। पॉलिटिक्स और ड्रामा से भरपुर हुमा कुरैशी की इस वेब सीरीज का दर्शक काफी वक्त से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ‘महारानी 3’ का इंतजार खत्म हो गया है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है साथ ही यह भी पता चल गया है कि हुमा कुरैशी की यह चर्चित वेब सीरीज कब रिलीज होने वाली है।

महारानी 3 का ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि ‘बंदूक कमजोर चलाते हैं, समझदार लोग दिमाग। महारानी 3 में रानी का बदला देखें। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रानी भारती जेल में हैं और अब वह अनपढ़ नहीं रहीं। रानी भारती अब 12वीं पास हो गई है लेकिन ये बात भीमा को नागवार गुजरती है। वो जेल में जाकर ताने मारता है कि वो ग्रेजुएशन और पीएचडी भी कर सकती हैं, क्योंकि 15-20 साल तो जेल में ही गुजरेंगे। दूसरी तरफ बाहरी दुनिया में राजनीति चल रही है। आधा बिहार रानी का दुश्मन बन चुका है। रानी के बच्चों पर अटैक किया जाता है।

बता दें कि ‘महारानी’ के दो सीजन सोनी लिव पर रिलीज किए गए हैं। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है। ‘महारानी 3’ 7 मार्च को रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि इसका दूसरा सीजन साल 2022 में और पहला सीजन साल 2021 में आया था। ‘महारानी 3’ की स्टारकास्ट पर बात करें तो हुमा कुरैशी जहां लीड रोल में हैं तो वहीं अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति की भी खास भूमिका है। इसके अलावा अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी अहम रोल अदा करते दिखाई देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें