साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर की शादी की कहानी सच में दिल छू लेने वाली है। मंगलवार को दोनों ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर नम्रता ने इंस्टाग्राम पर महेश बाबू के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं हर दिन आपको ही चुनती हूं। हैप्पी 21 मैरिज एनिवर्सरी महेश बाबू।”
पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई दोस्तों और कलाकारों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। अभिनेता चंकी पांडे ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी।” वहीं, प्रियंका चोपड़ा और नम्रता की बहन शिल्पा शिरोडकर ने भी प्यार भरे संदेश साझा किए।
महेश बाबू और नम्रता की प्रेम कहानी 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर शुरू हुई थी, जो दोस्ती से प्यार में बदली। 4 साल के गुप्त रिश्ते और उम्र के अंतर के बावजूद, उन्होंने 10 फरवरी 2005 को शादी की। आज दोनों के दो बच्चे हैं – बेटा गौतम और बेटी सितारा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं। प्रियंका चोपड़ा का लुक भी रिवील किया गया है, जिसमें वह पीली साड़ी में बंदूक थामे दिखाई दे रही हैं।

