Site icon Dainik Savera Times

रिलीज़ हुआ अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘Golgappe’ का ‘Main Rab Taan Vekhya Nahi’ ट्रैक

17 फरवरी को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म “गोलगप्पे” का दिल को छू लेने वाला गाना “मैं रब्ब तां वेखिया नहीं” रिलीज हो गया है। बता दें ये एक रोमेंटिक गाना है जिसमें बिन्नू ढिल्लों, रजत बेदी, नवनीत ढिल्लों और इहाना ढिल्लों नजर आ रही हैं। इस गाने को लिखा राजू वर्मा ने है और गाया मन्नत नूर और गुरमीत सिंह ने है। इस गाने को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं जिससे फिल्म को देखने की लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है।

बात अगर फिल्म की करें तो ‘गोलगप्पा’ में बीनू ढिल्लों, रजत बेदी, बी.एन. शर्मा, इहाना ढिल्लों, नवनीत कौर ढिल्लों, दिलावर सिद्धू मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म समीप कंग द्वारा निर्देशित है। बता दें के समीप कंग ने कैरी ऑन जट्टा, वधाईयां जी वधाईयां, लकी दी अनलकी स्टोरी और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं। बिन्नू ढिल्लों और समीप कंग फिल्म ‘गोलगप्पे’ के जरिए पांचवीं बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version