Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Pushpa 2’ : मेकर्स ने जारी किया ‘पुष्पा 2’ का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो

January 10, 2025

‘Pushpa 2’ : मेकर्स ने जारी किया ‘पुष्पा 2’ का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो

BTS video of ‘Pushpa 2’ : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने इस फिल्म का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो जारी किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुये 36 दिन हो गये हैं। इसके बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, मेकर्स ने इस फिल्म की मेकिंग का एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो इस सिनेमा की मास्टरपीस के पीछे की मेहनत और क्रिएटिविटी को दिखाता है। टी-सीरीज़ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रस्तुत है भारतीय सिनेमा का इंडस्ट्री हिट – पुष्पा 2: द रूल (मेकिंग)!! बीटीएस वीडियो में निर्देशक सुकुमार और मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच की महत्वपूर्ण बातचीत भी दिखाई गई है। मेकर्स ने दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए फिल्म की अछ्वुत सफलता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। फिल्म ने विश्वभर में ग्रास 1831 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई कर ली है।

‘पुष्पा 2: द रूल’का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म पांच दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें