Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

DDLJ का राज बन ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हुईं Malaika Arora, दिखी एक नहीं कई सिमरन

December 17, 2024

DDLJ का राज बन ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हुईं Malaika Arora, दिखी एक नहीं कई सिमरन

Malaika Arora: नृत्यांगना और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक कमाल का वीडियो प्रशंसकों के साथ शेयर किया, जिसमें वह शाहरुख खान-काजोल स्टारर ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक ट्रेन सीन को दोहराती नजर आईं। हालांकि, इस सीन में अरोड़ा ‘सिमरन’ नहीं बल्कि ‘राज’ के रोल में दरवाजे पर खड़ी होकर अपनी सिमरन को ट्रेन के अंदर खींचती नजर आईं।

अपनी टीम के साथ दोहराए गए ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक ट्रेन सीन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘‘अपने अंदर के शाहरुख खान को चैनलाइज कर रही हूं, लेकिन इस बार ट्रेन के ऊपर छैंया-छैंया की जगह, यह कुछ इस तरह है कि ‘मेरा हाथ पकड़ो और ट्रेन में चढ़ जाओ! डीडीएलजे का जादू फिर से बना रही हूं, एक बार में एक हाथ खींच रही हूं और मेरी टीम जान की परवाह किए बिना उसे थामे हुए है! मेरी ट्रेन यात्र का भाग 2।‘‘

अभिनेत्री ने रेल मंत्रलय को भी टैग किया।

1995 में रिलीज दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी थी। शाहरुख खान और काजोल फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। डीडीएलजे को आज भी लोग उसके गानों, इमोशनल सींस को लेकर याद करते हैं।

मलाइका सोशल मीडिया पर कोई नई नहीं हैं और प्रशंसकों को अक्सर अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव से जुड़ी खबरें बताती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने नवंबर में ट्रेन का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ट्रेन की दुनिया और टीम के साथ बिताए खूबसूरत और खास समय की झलक एक रील के माध्यम से दिखाई थी।

मलाइका ने ट्रेन पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘एक हाथ में डब्बा, चेहरे पर मास्क और आखिरी निवाले के लिए अपनी टीम की लड़ाई के साथ अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हूं, जैसे कि यह खेल हो। जब आपको चलती ट्रेन में स्नैक्स, स्किनकेयर और ड्रामा मिल रहा हो, तो छुट्टी की क्या जरूरत है?‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें