Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Malaika ने ‘Jhalak Dikhhla Jaa 11’ शो की फेयरवैल पार्टी में किया बैली डांस

March 3, 2024

Malaika ने ‘Jhalak Dikhhla Jaa 11’ शो की फेयरवैल पार्टी में किया बैली डांस

मुंबई: ‘झलक दिखला जा 11’ की जज मलाइका अरोड़ा ने शो की फेयरवैल पार्टी में अपने मशहूर ट्रैक ‘छैया छैया’ पर बैली डांस किया। शो का ग्रैंड फिनाले शनिवार को प्रसारित होगा, जिसमें पांच फाइनलिस्ट धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, अद्रिजा सिन्हा, श्रीराम चंद्रा और शोएब इब्राहिम शामिल होंगे।

डांस वीडियो को कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा को चमकदार ब्लैक फ्लेयर्ड जींस और स्लीवलेस क्रॉप टॉप में डांस फ्लोर पर डांस करते हुए दिखाया गया है। एक्ट्रैस फाइनलिस्ट शोएब इब्राहिम के साथ थिरक रही थीं।

वहीं वीडियो में जज अरशद वारसी को होस्ट ऋत्विक धनजानी के साथ ‘आंख मारे’ गाने पर डांस करते हुए भी दिखाया गया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘झलक दिखला जा के जज जानते हैं कि पार्टी में कैसे धूम मचानी है! कंटेस्टेंट्स भी जानते हैं। एक बहुत ही खास सीजन के लिए क्या शानदार फेयरवेल (विदाई) है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें