Site icon Dainik Savera Times

Malavika Mohanan और Prabhas अपनी अगली फिल्म ‘The Raja Saab’ के लिए रोमांटिक गाना करेंगे शूट

Malavika Mohanan-Prabhas

Malavika Mohanan-Prabhas

Malavika Mohanan-Prabhas : भारत की सबसे डिज़ायरेबल अभिनेत्री मालविका मोहनन, जो अपनी अब तक की शानदार परफॉर्मेंस के साथ पैन-इंडिया सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं, अब तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ में पैन-इंडिया सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस के किंग प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फैंस बेसब्री से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने का इंतजार कर रहे हैं। मालविका और प्रभास की जोड़ी ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता और चर्चा पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों जल्द ही एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे।

“मालविका और प्रभास ‘द राजा साहब’ के लिए एक हॉट रोमांटिक गाना शूट करेंगे। इस गाने की शूटिंग जनवरी और फरवरी के बीच यूरोप में होगी,” प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया। ‘द राजा साहब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का लेखन और निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता मारूति कर रहे हैं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल भी दूसरी महिला मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगी।

मालविका ने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज में दमदार परफॉर्मेंस के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म ‘पट्टम पोले’ (2013) से लेकर ‘क्रिस्टी’ (2023) और ‘थंगालान’ (2024) तक, उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड में ‘युधरा’ के जरिए डेब्यू किया, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में थीं। ‘द राजा साहब’ के अलावा, मालविका कार्ति के साथ स्पाई थ्रिलर ‘सरदार 2’ में भी नजर आएंगी।

Exit mobile version