एंटरटेनमेंट डेस्क: मलयालम सिनेमा से दुख भरी खबर सामने आई है। एक्टर सलीम कुमार का निधन हो गया है। सलीम की शनिवार सुबह तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। एक्टर को कुछ साल पहले लीवर सिरोसिस की बीमारी का पता चला था, जिसके बाद उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था। देर रात उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन से फैंस और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मलयालम सिनेमा के एक्टर ममूटी ने सलीम कुमार के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा- सलीम, जो खुद हंसते थे और दूसरों को भी हंसाते थे, जो खुद सोचते थे और दूसरों को भी सोचने पर मजबूर करते थे। और कभी-कभी खुद रोते थे और दूसरों को भी रुलाते थे। अब तुम बस मुझे रुला रहे हो। प्यारे दोस्त, तुम्हारा जाना, एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है।
ചിരിക്കുകയും ചിരിപ്പിക്കുകയും ചിന്തിക്കുകയും ചിന്തിപ്പിക്കുകയും
ഇടയ്ക്ക് കരയുകയും കരയിപ്പിക്കുകയും ചെയ്ത സലീം
നി ഇപ്പോൾ കരയിപ്പിക്കുക മാത്രമാണ്………..തീരാത്ത സങ്കടം ആയി സഹോദരാ നിന്റെ വിയോഗം… pic.twitter.com/954P7IBhcw
— Mammootty (@mammukka) June 6, 2026
बता दें सलीम कुमार फिल्मों में आने से पहले थिएटर और मिमिक्री करते थे। 1997 में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें एक्टर ने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदार तक निभाए। सलीम को 4 बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2010 में उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। एक्टर के अलावा उन्होंने निर्देशक और लेखक के तौर पर भी काम किया।

