Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन, इंडस्ट्री में छाया शोक

November 10, 2026

मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन, इंडस्ट्री में छाया शोक

मुंबई: मलयालम और तमिल सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 वर्ष की आयु में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर बाहर आने के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई कालाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

‘प्यारे शाजी को श्रद्धांजलि’

सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार इन दिनों मलयालम अभिनेता दिलीप के साथ आगामी फिल्म में काम कर रहे थे। अभिनेता दिलीप ने इंस्टाग्राम पर सिनेमैटोग्राफर की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “प्रिय भाई को प्रणाम।” निर्देशक जीतू जोसेफ ने इंस्टाग्राम पर सिनेमैटोग्राफर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्यारे शाजी को श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले।” शाजी कुमार ने मोहनलाल स्टारर ‘पुली मुरुगन’ और ‘थुडारम’ समेत कई मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था।

मलयालम अभिनेत्री शिवदा (श्रीलेखा के. वी.) ने शाजी कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शाजी चेटा, मैंने अपने सबसे बुरे सपनों में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। भले ही हमने साथ में काम नहीं किया या हम ज्यादा न मिले हों लेकिन हमारे बीच जो अपनापन और रिश्ता था। वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। आप ऐसे इंसान थे, जिनके बारे में मुझे पता था कि वो सिर्फ एक कॉल की दूरी पर हैं। जब भी हम मिलते थे, मुझे सिनेमा में अपने सफर के हर छोटे कदम के बारे में आपको बताना बहुत अच्छा लगता था। सच में मेरे पास शब्द नहीं हैं प्रणाम। ओम शांति।”

अभिनेता जोजू जॉर्ज ने जताया दुख

अभिनेता जोजू जॉर्ज ने इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “शाजी चेट्टा, आपकी आत्मा को शांति मिले।” मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्माता लिस्टिन स्टीफन ने भी सिनेमैटोग्राफर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “मशहूर कैमरामैन शाजी कुमार का निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

बता दें कि शाजी कुमार फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा के एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार रात उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया लेकिन बाथरूम में जाते समय वे अचानक गिर गए और स्थिति बिगड़ने से उनका निधन हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें