Site icon Dainik Savera Times

मलयालम सुपरस्टार ममूटी की मां का 93 साल की उम्र में निधन

कोच्चि: सुपरस्टार ममूटी की 93 वर्षीय मां फातिमा इस्माइल का शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वह उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं।इस्माइल अपनी लेडी-नेक्स्ट-डोर इमेज के लिए जानी जाती थी। वह कोच्चि के पास अपने गांव चेम्बू में लोकप्रिय थी।शाम को चेम्बू मुस्लिम जमात मस्जिद में जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Exit mobile version