Site icon Dainik Savera Times

‘ठग लाइफ’ की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे Mani Ratnam, Kamal Haasan और Ali Fazal

नई दिल्ली: फिल्म मेकर मणिरत्नम, कमल हासन और अली फजल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता और एक्टर रविवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे। सूत्र ने आगे कहा, ‘वे दिल्ली में एक महीने तक शूटिंग करेंगे…मई के पूरे महीने में वे शूटिंग करेंगे।

यह एक आउटडोर शूट होगा। जिसमें वह नई दिल्ली में कुछ प्रमुख स्थानों पर शूटिंग करेंगे।‘ ‘ठग लाइफ’ एक तमिल फिल्म है, जो मणिरत्नम और कमल द्वारा सह-लिखित एक्शन ड्रामा है। फिल्म में कमल त्रिशा, अभिरामी, नासर, गौतम कार्तकि, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य किरदार में होंगे। इस प्रोजेक्ट से पहले रत्नम और कमल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायकन’ में साथ में काम कर चुके हैं।

Exit mobile version