Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

July 9, 2026

एक्टर मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

Maniesh Paul: एक्टर, होस्ट और एंकर मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां का 77 की उम्र में निधन हो गया है। निधन की वजह अभी परिवार की तरफ से नहीं बताई गई है। इस खबर की पुष्टि मनीष की टीम ने की है।

मनीष पॉल की टीम ने कहा कि बहुत दुख के साथ हम आपको बताना पड़ रहा है कि एक्टर मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं मनीष पॉल ने भी मां के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- आज दुनिया कुछ शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी मां को अलविदा कहा, जो मेरा पहला घर थीं, मुझे सबसे ज़्यादा सुकून देने वाली थीं और अब तक की मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला थीं। मेरे लिए आपका क्या महत्व था या आपके जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन मैं अपने साथ आपका प्यार, आपकी हिम्मत, आपकी नेकी और आपके सिखाए हर सबक को लेकर आगे बढ़ूंगा। ये सब जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे। उम्मीद है कि अब आपको सुकून मिल गया होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें