Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कृति सेनन की सफल शुरुआत के पीछे मनीष मल्होत्रा का ‘लकी मैस्कॉट’?

March 7, 2026

क्या दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कृति सेनन की सफल शुरुआत के पीछे मनीष मल्होत्रा का ‘लकी मैस्कॉट’?

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा हाल ही में एक दिलचस्प बात पर चर्चा करते नजर आए, जिनके काम ने दशकों से हिंदी सिनेमा के विज़ुअल स्टाइल को आकार दिया है। इंडस्ट्री में अक्सर यह कहा जाता है कि कई अभिनेत्रियों की डेब्यू फिल्मों के समय उनकी मौजूदगी किसी ‘लकी मैस्कॉट’ जैसी रही है। इस बारे में बात करते हुए मनीष मल्होत्रा ने माना कि वे सच में कई ऐसी अभिनेत्रियों की पहली शूटिंग के दौरान मौजूद रहे हैं, जो आगे चलकर इंडस्ट्री के बड़े नाम बन गईं।

सोनल कालरा के शो द राइट एंगल विद सोनल कालरा (सीजन ३) को गौतम ठक्कर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यादों को साझा करते हुए मनीष ने कहा कि अगर आज की अभिनेत्रियां जैसे आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर उन्हें लकी मैस्कॉट मानती हैं, तो शायद इसकी वजह यह है कि वे उनके शुरुआती दिनों के गवाह रहे हैं।

उन्होंने कहा- रानी मुखर्जी के साथ उनकी पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का पहला शॉट, फिर करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अनन्या पांडे के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर २’, आलिया भट्ट के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, दीपिका पादुकोण के लिए ‘ओम शांति ओम’, तारा सुतारिया के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर २’ और जान्हवी की पहली फिल्म इन सभी की शुरुआत के समय मैं मौजूद था। तो शायद मैं उनका लकी मैस्कॉट हूं। लेकिन असल में मैंने उन्हें बढ़ते और आगे बढ़ते हुए देखा है।

उन्होंने आगे बताया कि दरअसल कृति सेनन, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और लारा दत्ता के साथ मैंने उनके अभिनेत्री बनने से पहले, मॉडल के रूप में भी काम किया है। उस समय मैं ज़्यादातर कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करता था और धीरे-धीरे मेनस्ट्रीम में आ रहा था। मैंने उनकी पूरी यात्रा देखी है। न्यूकमर से लेकर स्थापित अभिनेत्री बनने तक और अब कई को मां बनते हुए भी देखा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीष मल्होत्रा अब फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने अपने बैनर स्टेज ५ प्रोडक्शन्स के साथ इस नए सफर की शुरुआत की है, जो उनके करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें