Site icon Dainik Savera Times

बिहार की Manisha Rani बनीं ‘झलक दिखला जा 11’ की विजेता, तोड़ा पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड

मुंबई: बिहार की मनीषा रानी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 11वें सीजन की विजेता बन गयी हैं। मनीषा रानी ने शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को हराकर झलक दिखला जा की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मनीषा रानी की एंट्री वाइल्ड कार्ड के माध्यम से हुई थी।

मनीषा रानी को विजेता ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये तथा उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को 10 लाख रुपये मिले। इसके साथ ही दोनों को आइलैंड का ट्रिप भी मिला है। ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी जीतने पर मनीषा रानी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहती हूं कि मुझे अपने फैंस पर बहुत भरोसा है और एक बार फिर मेरे फैंस ने इस बात को साबित कर दिया है।

मेरी जीत का श्रेय मेरे कोरियोग्राफर, मेरी मेहनत और मेरे प्रशंसकों को जाता है। शो में मेरे सामने जो लोग थे, उनके बहुत बड़े-बड़े लोग सपोर्टर थे, सभी अच्छे डांसर और कलाकार हैं। लोगों का इतना प्यार किस्मत वाले लोगों को ही मिलता है।मेरी कोशिश हमेशा अपना बेस्ट देने की होगी। मैंने आज तक जो भी सपना देखा है, वो पूरा हुआ है, तो मुझे भरोसा है कि मेरा यह भी सपना पूरा होगा। भले ही उसे पूरा होने में थोड़ा समय लगे।

Exit mobile version