Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मांझी के 9 साल पुरे: नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म की शानदार कहानी, दमदार परफॉर्मेंस का असर आज भी है बरकरार

August 21, 2024

मांझी के 9 साल पुरे: नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म की शानदार कहानी, दमदार परफॉर्मेंस का असर आज भी है बरकरार

नौ साल पहले, क्रिटीकली एक्लेमड बायोग्राफिकल फिल्म “मांझी: द माउंटेन मैन” रिलीज हुई थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाया गया दशरथ मांझी का किरदार अपने आप में खास था, कहा जाए तो एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस से किरदार में जान फूंक दी थी। केतन मेहता द्वारा डायरेक्टर, ये फिल्म एक आदमी की कहानी बताती है जो अपने मजबूत इरादे से, सिर्फ एक हथौड़ा और छेनी का इस्तमाल करके, 20 साल तक पहाड़ में रास्ता बनाता रहा। उसने ये सब अपनी पत्नी को खोने के बाद, अपने गांव के लोगों की मदद के लिए किया। दशरथ मांझी के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ की गई है, क्योंकि एक्टर ने मांझी के किरदार ने दृढ़ता और समर्पण को खूबसूरती और बड़ी आसानी से दिखाया है।

फिल्म की रिलीज के समय के एक पुराने इंटरव्यू में सिद्दीकी ने अपने करियर और ऐसी महान हस्ती का किरदार निभाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में अपने बात की थी। अपने सफ़र पर रोशनी डालते हुए, उन्होंने कहा था, “वैसे तो मैं दिखने में 5 फीट 6 इंच का औसत आदमी था, लेकिन मैंने बॉलीवुड में अपने दम पर कुछ करने का दृढ़ निश्चय कर लिया था। तो, वह इच्छा, वह चाहत मेरे अंदर थी।”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जिस तरह से किरदार निभाया, उससे उनके किरदार के प्रति समर्पण साफ झलक रहा था। उन्होंने बताया कि इस तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार को पूरी तरह से निभाना उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण था, उन्होंने कहा, “22 साल से ज़्यादा समय तक एक ही काम पर काम करना एक ख़ास तरह के दृढ़ संकल्प की तरह है। इस तरह का किरदार निभाना वाकई चुनौतीपूर्ण था। फ़िल्म में मैंने किरदार के जीवन के तीन अलग-अलग चरणों को निभाया। मैंने रेफरेंस के लिए यूट्यूब वीडियो का इस्तेमाल किया और दशरथ मांझी के गांव भी गया, जहां मैं उनके बेटे, बहू और अन्य लोगों से मिला।”

अपनी 9वीं एनिवर्सरी पर भी, मांझी: द माउंटेन मैन का असर अभी भी बरकरार है। “शानदार, ज़बरदस्त, ज़िंदाबाद” जैसी लाइंस दशरथ मांझी की शानदार कहानी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की कमाल की एक्टिंग को दिखाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें