Site icon Dainik Savera Times

‘साइलेंस 2’ को लेकर उत्साहित हैं मनोज बाजपेयी, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म साइलेंस 2 को लेकर उत्साहित हैं।मनोज वाजपेयी साइलेंस के दूसरे पार्ट में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी एक बार फिर एसीपी अविनाश की भूमिका में नजर आयेगे। फिल्म साइलेंस 2 को लेकर मनोज वाजपेयी ने कहा, मैं दर्शकों के लिए साइलेंस का दूसरा पार्ट लाने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है।

मनोज वाजपेयी ने कहा, एसीपी अविनाश की यात्रा यादगार यात्रा रही है। मैं जी5, जी स्टूडियोज और निर्देशक अबान देवहंस के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस रोमांचक नई फिल्म का आनंद लेंगे, क्योंकि यह रहस्य की दुनिया में ले जाती है।

Exit mobile version