Site icon Dainik Savera Times

7 साल पूरे हाेने पर Manoj Bajpayee ने ‘Aiyaary’ को किया याद, कहा- ‘बेहतरीन अनुभवों में से एक’

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee : अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म अय्यारी को रिलीज हुए सात साल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं और यह फिल्म उनके दिल के करीब है। सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

अभिनेता ने सेट से बीटीएस तस्वीरें पोस्ट करते हुए पुरानी यादें ताजा की और फिल्म के सफर को याद किया। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम से अपने अकाउंट पर तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘ ‘अय्यारी’ के 7 साल! सेट पर मेरे सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक! एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो हमारे देश के गुमनाम नायकों के लिए है।‘

अभिनेता ने आगे लिखा, कि ‘नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म में शानदार कलाकारों की टीम है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्र, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह समेत अन्य शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस कहानी को जीवंत करने के लिए निर्माताओं और क्रू का आभारी हूं।’’

शेयर की गई तस्वीर में मनोज, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पोज देते नजर आए। नीरज पांडे के निर्देशन में तैयार फिल्म की कहानी को भी पांडे ने ही लिखा है। ‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ मल्होत्र, रकुल प्रीत सिंह, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर समेत अन्य सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। ‘अय्यारी’ हाउसिंग सोसायटी घोटाले से प्रेरित है, जो एक कर्नल और उसके आश्रित के बीच जटिल संबंधों पर केंद्रित है। परिस्थिति की चपेट में आकर कर्नल विलेन बन जाता है।

16 फरवरी 2018 को रिलीज हुई ‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ मल्होत्र मेजर जय बख्शी की भूमिका में नजर आए। मनोज बाजपेयी ने एक्शन-थ्रिलर में लेफ्टिनेंट कर्नल अभय सिंह की भूमिका निभाई है। अभिनेता हाल ही में ‘डिस्पैच’ में नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार का नाम जॉय रहता है।

Exit mobile version