Dainik Savera Times

हैक हुआ Manoj Bajpayee का Twitter अकाउंट, खुद शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन इसी बीच मिली खबरो के मुताबिक एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जी हाँ, इसकी जानकारी खुद एक्टर अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर दी है।

मनोज ने नोट में लिखा, “मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज आज मेरी प्रोफ़ाइल से आने वाली किसी भी चीज़ से तब तक न जुड़ें जब तक कि प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हो जाता। रिजोल्यूशन की दिशा में काम कर रहा है। आपको सूचित किया जाता रहेगा।

उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक कोई एक्टिविटी नहीं देखी जा सकी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज ने पिछले महीने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है।

Exit mobile version