Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मराठी एक्टर आशुतोष कुलकर्णी टीवी शो ‘अटल’ में कृष्ण बिहारी वाजपेयी की निभाएंगे भूमिका

November 18, 2023

मराठी एक्टर आशुतोष कुलकर्णी टीवी शो ‘अटल’ में कृष्ण बिहारी वाजपेयी की निभाएंगे भूमिका

मुंबई: मराठी एक्टर आशुतोष कुलकर्णी को अपकमिंग टेलीविजन शो ‘अटल’ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया गया है।यह टीवी शो दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के अनकहे पहलुओं की पड़ताल करता है।

भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की जटिलताओं को उजागर करेगा। उन घटनाओं, विश्वासों और चुनौतियों पर प्रकाश डालेगा, जिन्होंने उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में ढाला।शो में अपनी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, आशुतोष ने कहा, ‘हमारे शो ‘अटल’ ने अपने प्रीमियर से पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है, और मैं स्क्रीन पर अटल के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

1930 में, एक समर्पति शिक्षक और राष्ट्रवादी कृष्ण बिहारी वाजपेयी चार बेटों और तीन बेटियों वाले एक ब्राह्मण परिवार के मुखिया थे।उन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के प्रति सहयोग और सम्मान की वकालत करते हुए भारत में ब्रिटिश शासन का जोरदार समर्थन किया। उनके परिवार की आकांक्षाएं शिक्षा, अंग्रेजी में दक्षता, शैक्षणिक उपलब्धि और सरकारी रोजगार की तलाश पर जोर देने पर केंद्रित थीं।’थिएटर और मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने के बाद, आशुतोष कुलकर्णी हिंदी टीवी में अपनी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।

एक्टर ने आगे कहा, ’मैं स्क्रीन पर इस सशक्त भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जब मुझे यह किरदार आॅफर किया गया तो मैंने कमिट करने से पहले इस पर अच्छी तरह से विचार किया।यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसी भूमिकाएं एक भारी जिम्मेदारी निभाती हैं। मैं इस चुनौती को हिंदी टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के अवसर के रूप में देखता हूं।’’वर्कशॉप ने मुझे भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार होने में मदद की और मुझे अपने किरदार को और अधिक गहराई से समझने में मदद की। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए समर्पति हूं।’यूफोरिया प्रोडक्शंस द्वारा निर्मति, ‘अटल’ का प्रीमियर 5 दिसंबर को एंड टीवी पर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें