Mardaani 3 Box Office Day 1 : रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ऐसे वक्त पर आई है जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा बना हुआ है। इसके बावजूद ‘मर्दानी 3’ ने पहले ही दिन ठीक-ठाक शुरुआत दर्ज की है।
पहले दिन की कमाई
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 3.80 करोड़ रुपये (इंडिया नेट) का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े फिलहाल अर्ली ट्रेंड्स पर आधारित हैं, ऑफिशियल रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है।
दिन कलेक्शन (₹)
पहला दिन 3.80 करोड़
कुल 3.80 करोड़
ऑक्यूपेंसी का हाल
अगर थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज़ में फिल्म की औसतन 8.97% सीटें भरी रहीं। वहीं दोपहर तक दर्शकों की संख्या में इजाफा देखा गया और ऑक्यूपेंसी बढ़कर 14.78% तक पहुंच गई।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ को देशभर में करीब 1200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। यशराज फिल्म्स ने इस बार एक अलग रणनीति अपनाई है। मल्टीप्लेक्स पर ज्यादा निर्भर रहने के बजाय मेकर्स ने सीमित स्क्रीन और कम टिकट कीमतों पर फोकस किया है ताकि ज्यादा दर्शक थिएटर तक पहुंचें। इससे पहले यही फॉर्मूला फिल्म सैंयारा के साथ अपनाया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
‘मर्दानी 3’ के बारे में
‘मर्दानी 3’ इस पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे, ऐसे में इस बार भी मेकर्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर एक निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं, जो अपराध के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ी होती हैं।

