Site icon Dainik Savera Times

‘मर्दानी 3’ इस होली पर लाएगी अच्छाई और बुराई का घमासान…Rani Mukerji की दमदार वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की सबसे सशक्त महिला-केंद्रित फ्रेंचाइज़ी मर्दानी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। यश राज फिल्म्स ने मर्दानी 3 की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रानी मुखर्जी की दमदार वापसी वाली यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और खास बात यह है कि इस रिलीज़ के ठीक कुछ दिन बाद होली का पर्व है – जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

इस प्रतीकात्मक समय को ध्यान में रखते हुए, मर्दानी 3 को एक तीव्र और रोमांचकारी संघर्ष के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है – जहां इंसाफ की मिसाल बनीं शिवानी शिवाजी रॉय, एक बार फिर खतरनाक अपराधी से लोहा लेंगी। रानी मुखर्जी, जो इस फ्रेंचाइज़ी का चेहरा रही हैं, अपने किरदार में पहले से भी ज्यादा निडर, आक्रामक और प्रेरणादायक अंदाज़ में दिखाई देंगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक ने पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है – रानी का गहन और गुस्से से भरा पुलिस अवतार दर्शकों को यह अहसास दिला रहा है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मिशन है। रानी ने फिल्म को “डार्क, डेडली और ब्रूटल” बताया है – जो साफ संकेत देता है कि यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

मर्दानी सीरीज़ ने हमेशा समाज की गंभीर समस्याओं को बेबाकी से उठाया है – चाहे वह बाल तस्करी हो या साइबर अपराध। अब मर्दानी 3 में दर्शकों को एक नई और घातक चुनौती से शिवानी का सामना देखने को मिलेगा।

YRF की यह फ्रेंचाइज़ी आज न केवल एक सिनेमाई सफलता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बन चुकी है। इस बार की मर्दानी और भी ज़्यादा तीव्र, विचारोत्तेजक और एक्शन से भरपूर होगी – तैयार हो जाइए अच्छाई और बुराई की सबसे खतरनाक भिड़ंत देखने के लिए, इस होली पर!

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version