Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मातृभूमि फिल्म को मिला क्लियर सर्टिफिकेट, Salman Khan की टीम ने बताया पूरा सच

July 4, 2026

मातृभूमि फिल्म को मिला क्लियर सर्टिफिकेट, Salman Khan की टीम ने बताया पूरा सच

Bollywood News: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म को CBFC से सर्टिफिकेट मिलने में दिक्कत आ रही है। अब इन सभी खबरों पर सलमान खान फिल्म्स ने सफाई देते हुए कहा है कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं।

CBFC को अभी भेजी ही नहीं गई फिल्म

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास सर्टिफिकेट के लिए जमा ही नहीं कराया गया है। ऐसे में यह कहना कि फिल्म को सर्टिफिकेशन में परेशानी आ रही है या उसकी प्रक्रिया रोक दी गई है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

अफवाहों से बचने की अपील

सलमान खान फिल्म्स ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा न करें। कंपनी ने कहा कि फिल्म से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उसके ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर ही जारी की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह

हाल ही में फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के बयान के बाद साफ हो गया है कि फिलहाल सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, फैन्स को अब इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें